सख्ती से होगा आचार संहिता का पालन
जमशेदपुर | उपायुक्तडॉ अमिताभ कौशल ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। सरकारी अफसरों को निर्देश दिया गया है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कहीं से शिकायत आती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाए। चुनावी सियासत के तहत शिकायत करने वालों को भी चिह्नित किया जाए। प्रशासन ने रणनीति बनाई है कि आचार संहिता उल्लंघन होने पर 10 मार्च तक चुनाव के किसी भी चरण में उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जाए। डीसी और एसएसपी का संयुक्त आदेश निर्गत होने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बीके डिंडा की ओर से सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के बाद आदर्श आचार संहिता के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाने का फैसला लिया है।