- Hindi News
- मां काली के जयकारे से गूंजा भवानी कालीबाड़ी परिसर
मां काली के जयकारे से गूंजा भवानी कालीबाड़ी परिसर
कदमारामनगर रोड नंबर सात स्थित श्री भवानी कालीबाड़ी में मंगलवार को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। पूजा की शुरुआत प्रात: 5.30 बजे मंगल आरती से हुई। इसके बाद मां भवानी का महास्नान सुबह आठ बजे विधिपूर्वक शिव शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। पूजा के दौरान महामृत्युंजय का पाठ भी हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पाठ के समापन के बाद पूर्णाहुति हुई।
गरीबोंके बीच वस्त्र दान
पूर्वाह्न11 बजे अन्नकूट रूपी माता की पूजा शुरू हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां को पुष्पांजलि देकर भोग लगाया गया। दोपहर 12 बजे दरिद्र नरनारायण भोग का वितरण शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। मंदिर समिति की ओर से गरीबों में वस्त्र दान भी किया गया। सारे अनुष्ठान स्थानीय पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए गए। मालूम हो कि मंदिर परिसर में स्थापित भवानी काली माता का 16वां और भगवान शंकर का 10वां प्राण-प्रतिष्ठा समारोह था। समारोह में एसएसपी एवी होमकर, ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा और डीएसपी जगदीश प्रसाद भी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर के संचालक मोहित मुखर्जी के अलावा सभी सदस्यों ने योगदान दिया।
समारोह में ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा भी पहुंचे।