हनुमान के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
एमजीएमअस्पताल के कर्मचारी आवासीय परिसर स्थित नवनिर्मित पंचमुखी मंदिर में मंगलवार शाम जागरण का आयोजन हुआ। इसमें देर रात तक श्रद्धालु बजरंगबली शिव शंकर की आराधना करते रहे। इस दौरान भजन गायकों ने कृष्ण, राम, शिव, बजरंगबली आदि की महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही शिव परिवार और हनुमान जी की झांकी सजाई गई।
जागरण में स्थानीय भजन गायक कृष्णा मूर्ति, सुमित्रा बनर्जी, पूजा शर्मा गोरखपुर से आई भजन मंडली ने जय जय बजरंग बली..., उड़े-उड़े बजरंग बली, जब उड़े-उड़े... जैसे भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक भक्तों ने भजनों का खूब आनंद लिया। अनुष्ठान को सफल बनाने में अमरनाथ सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, विनय श्रीवास्तव, अविनाश आदि ने योगदान दिया।