पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक के लिए 19 इंटर के लिए आठ जोनल दंडाधिकारी

मैट्रिक के लिए 19 इंटर के लिए आठ जोनल दंडाधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16फरवरी से होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त कराने की तैयारी को प्रशासन ने मंगलवार को अंतिम रूप दिया। इसके लिए धालभूम अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ प्रेमरंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीईओ मुकेश कुमार सिन्हा, डीएसई इंद्रभूषण सिंह और सभी केंद्रों के अधीक्षक उपस्थित थे।

बैठक में पाया गया कि ग्रामीण इलाके के कुछ परीक्षा केंद्रों पर शौचालय नहीं है। एसडीओ ने इस तरह के केंद्रों पर अस्थायी शौचालय बनाने का आदेश केंद्र अधीक्षकों को दिया। जिन स्कूलों में बेंच और डेस्क की कमी है, वहां पास के किसी स्कूल अथवा टेंट से इसकी व्यवस्था करने का आदेश दिया।

दो या तीन केंद्र पर एक जोनल दंडाधिकारी

कदाचारमुक्त मैट्रिक परीक्षा के लिए 19 और इंटर के लिए आठ जोनल दंडाधिकारी (फ्लाइंग स्क्वायड) बनाए गए हैं। दो अथवा तीन परीक्षा केंद्र पर एक जोनल दंडाधिकारी होंगे। धालभूम अनुमंडल में मैट्रिक के 44 तथा इंटर के 17 परीक्षा केंद्र हैं। जमशेदपुर कोषागार में प्रश्न पत्र तथा उत्तर पुस्तिका रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक और परीक्षार्थियों के मोबाइल ले जाने पर रोक होगी। एसडीओ ने कहा कि वीक्षक को इस बात का शपथ पत्र देना होगा कि जिस परीक्षा केंद्र पर वीक्षण का कार्य कर रहे हैं, वहां उनका कोई नजदीकी रिश्तेदार परीक्षा नहीं दे रहा है।