पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेडमास्टर शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश

हेडमास्टर-शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | विद्यालयोंमें शिक्षण व्यवस्था सुधारने इसका अनुपालन सही तरीके से हो सके, इस दिशा में क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक रजनीकांत वर्मा ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को वे खूंटपानी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय में ताला लगा पाया। इसके बाद वर्मा ने स्कूल के हेड मास्टर समेत सभी शिक्षकों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। विद्यालय को बंद रखने के मामले में सभी शिक्षक कर्मियों को स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा गया है। मंगलवार को आरडीडीई जिला के बेहतर प्रोजेक्ट स्कूल माने जाने वाले विद्यालय की स्थिति देखने के लिए अपराह्न 3.35 बजे विद्यालय पहुंचे। जहां ताला बंद रहने से वे दंग रह गए।