पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारीडीह हाई स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई विदाई

बारीडीह हाई स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बारीडीहहाई स्कूल में मंगलवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल संगीता हलदर ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्कूल के नौंवी कक्षा के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका और अभिभावक उपस्थित थे।