सकारात्मक सोच से सफलता : श्रीकला
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर
केपीएस(केरला पब्लिक स्कूल) बर्मामाइंस में मंगलवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विदाई समारोह में काफी संख्या में छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल श्रीकला करुणाकरण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में जो सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है, वही सफल होता है। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इस दौरान स्कूल के जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक पेश किया गया। मौके पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका और विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शामिल स्कूल की छात्राएं।