पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवतियों की छह मोबाइल रुपए चोरी

युवतियों की छह मोबाइल रुपए चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टेल्कोरिक्रिएशन क्लब में शादी समारोह में कोलकाता से कैटरिंग का काम करने आईं युवतियों की मोबाइल और रुपए चोरी हो गए। युवतियों ने रिक्रिएशन क्लब के एक कमरे में अपना बैग अन्य सामान रखा था। चोर ने सोमवार की रात कमरे में लगा ताला तोड़कर बैग से छह मोबाइल और करीब दो हजार रुपए चोरी कर लिए। करीब 28 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मंगलवार को पीड़ित युवतियों ने मामले की शिकायत टेल्को थाना में की। जमशेदपुर के सिन्हा कैटरिंग ने युवतियों को कोलकाता से बुलाया था। टेल्को पुलिस ने सिन्हा कैटरर के संचालक को थाना बुलाया। संचालक ने चोरी गए सामान की भरपाई कर दी।