- Hindi News
- आप की जीत पर शहर में मना जश्न, बंटी मिठाइयां
आप की जीत पर शहर में मना जश्न, बंटी मिठाइयां
आमआदमी पार्टी (आप) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत पर मंगलवार को जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कहीं लड्डू वितरण, तो कही जमकर डांस, आतिशबाजी हुई। आप जमशेदपुर महानगर की ओर से क्रांति सिंह के नेतृत्व साकची स्थित गोलचक्कर पर लड्डू वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस और नारेबाजी की। मौके पर बिजेंद्र शर्मा, इकरामुल हक, हरिओम तिवारी, रमेश प्रसाद, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
जनसत्याग्रह : जनसत्याग्रह के संजय सिंह के नेतृत्व में बर्मामाइंस में लड्डू वितरण आतिशबाजी की गई। मौके पर मनजीत मिश्रा, दारा यादव, राजेश कुमार झा, दुर्गा रजक, महेश पासवान आदि मौजूद थे।
बिष्टुपुरमें रंगारंग कार्यक्रम : बिष्टुपुरबाजार में आप कार्यकर्ताओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर बीरू शंकर, केदार प्रजापति, सोनू सिंह और संजय कुमार आदि मौजूद थे।
लोकतंत्रकी जीत : आपके कोल्हान प्रभारी कुमार चंद्र मार्डी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्य लोकतंत्र की जीत हुई है।
आमआदमी की जीत : आदिवासीसेंगेल (सशक्तीकरण) अभियान के पोटका विधानसभा समन्वय समिति के संयोजक बिरसा मुर्मू ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की जीत हुई।
भाजपाको जनता ने दिया जवाब : झापीपाके प्रधान महासचिव दिल बहादुर ने कहा कि भाजपा के अहंकार को दिल्ली की जनता ने करारा जवाब दिया। आप को अपार बहुमत मिला है, जो राजनीतिक उदाहरण बन गया है।
झाविमोने मानगो में मनाया जश्न : आमआदमी पार्टी की दिल्ली में क्लिन स्वीप पर मानगो में शहीद खुदीराम बोस चौक पर जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया। यहां झाविमो समर्थकाें ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर तिरंगा लहरा कर खुशी का इजहार किया। मौके पर झाविमो के नीतेश मित्तल, अजीत सिंह, विकास जायसवाल, रवि शंकर केपी, मो अाजाद, अशोक सिंह मौजूद थे।
साकची गोलचक्कर पर जश्न मनाते आप के कार्यकर्ता।