- Hindi News
- सभी उपाध्यक्ष बनाएं दो दो हजार सदस्य : जिलाध्यक्ष
सभी उपाध्यक्ष बनाएं दो-दो हजार सदस्य : जिलाध्यक्ष
जमशेदपुर| पूर्वीसिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को तिलक पुस्तकालय में हुई। बैठक में कमेटी के सभी उपाध्यक्ष शामिल हुए। जिला अध्यक्ष विजय खां ने प्रत्येक उपाध्यक्ष को सदस्यता अभियान के तहत दो-दो हजार सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने 20 फरवरी तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की छवि खराब करने वालों की सूची बनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करने पर विचार किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि 13 फरवरी को होने वाले कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में जिले से 50 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में दुखनी माई सरदार, रियाजुद्दीन खान, अखिलेश सिंह यादव, आनंदमय पात्रा, राकेश तिवारी, प्रभात ठाकुर, धर्मेंद्र सोनकर, खगेनचन्द्र महतो, अवधेश कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, सूर्या राव आदि उपस्थित थे। आरोपबेबुनियाद : पूर्वीसिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद दुखनी माई सरदार ने कहा है कि बागबेड़ा निवासी कांग्रेस नेता अशोक सिंह द्वारा उनपर और जिलाध्यक्ष पर पैसे लेने का लगाया गया आरोप झूठा है।