सामुदायिक भवन का शिलान्यास
जमशेदपुर| परसुडीहजमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिण गदड़ा स्थित तुपूडांग में मंगलवार को सामुदायिक भवन का शिलान्यास जिला पार्षद राजकुमार सिंह ने किया। राजकुमार सिंह की अनुशंसा पर 13वां वित्त आयोग योजना के तहत लगभग 24 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। समारोह में राजकुमार सिंह ने कहा कि बहुत जल्द छोलागोड़ा से जसकनडीह तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया जाएगा। मौके पर मुखिया शकुंतला गोडसोरा, पंचायत समिति सदस्य शंकर कुंकल, वार्ड सदस्य शिव हांसदा, पंकज सिन्हा, सुजीत अंबष्ठ, दीपक महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।