लिया स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा
जमशेदपुर| डुमरियाके प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने रविवार को डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उस समय अस्पतासल में डॉ कमलेश कुमार ड्यूटी पर थे। बीडीओ ने अस्पताल का जाएजा लेते हुए वहां के जेनरेटर के बारे में डॉ कमलेश से पूछा। डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि जेनरेटर कई दिनों से खराब पड़ा है। इसके कारण रात को परेशानी होती है।