- Hindi News
- शांति समिति की भूमिका महत्वपूर्ण : सिटी एसपी
शांति समिति की भूमिका महत्वपूर्ण : सिटी एसपी
सोनारी थाना शांति समिति का सम्मान समारोह
क्राइमरिपोर्टर|जमशेदपुर
शहरकी विधि व्यवस्था बनाये रखने में शांति समिति और समन्वय समिति का अहम योगदान है। इस कारण सभी थानों में शांति समिति और समन्वय समिति का गठन किया गया है। आम लोगों के सहयोग के बिना अपराध पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। पुलिस और आम लोगों के बीच सामंजस्य बनाने के उद्देश्य से ही समन्वय समिति का गठन किया गया है। ये बातें सिटी एसपी कार्तिक एस ने कहीं। वे रविवार को सोनारी कागलनगर स्थित क्लब हाउस में शांति समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी थाना में शांति समिति और समन्वय समिति अच्छा काम कर रही है। खास कर पर्व- त्योहार में पुलिस को काफी सहयोग मिलता है। मौके पर ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा ने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद रहती है। कार्यक्रम में डीएसपी जगदीश प्रसाद, सोनारी थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता, बिष्टुपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार, कदमा थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा,आईके गुजराल आदि मौजूद थे।
थाना प्रभारी को सम्मानित करते सिटी एसपी