बर्मामाइंस में भाजयुमो का मिलन समारोह
जमशेदपुर| भाजयुमोका रविवार को बर्मामाइंस के डनलप मैदान में मिलन समारोह हुआ। बाबू राव के गजल के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिट्टी का आनंद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी मिलन समारोह में आना था। अचानक रांची जाने का कार्यक्रम बन गया। इस वजह वे नहीं आए। अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। भाजपा के सभी मोर्चा को मिलन समारोह करना चाहिए। इससे संगठन मजबूत होगा और सक्रियता बढ़ेगी। विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा एक परिवार है। परिवार में मिलन समारोह होना चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है। महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, जिला पार्षद राजकुमार सिंह, बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जय नारायण सिंह, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, सतीश सिंह, पंकज सिन्हा, लालबाबू, बलवंत सिंह, पप्पू राव आदि शामिल हुए।