जिलाध्यक्ष ने किया दौरा
जमशेदपुर| विवेकनगर बस्ती विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ झामुमो जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू ने रविवार को विवेक नगर का दौरा किया। दौरा के दौरान विवेक नगर के लोगों ने शिकायत की कि कंपनियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से बहुत परेशानी हो रही है। लोगों ने कई जगह पर कंपनी से उड़ कर आए धूलकण को दिखाया। महावीर मुर्मू ने विवेक नगर के लोगों को आश्वासन दिया कि कंपनी ने कार्यवाही नहीं की तो गेट जाम किया जाएगा।