- Hindi News
- स्वदेशी मेला की विवरणिका का विमोचन, मेला 8 मार्च से
स्वदेशी मेला की विवरणिका का विमोचन, मेला 8 मार्च से
जमशेदपुर| भारतीयविपणन विकास केंद्र (सीबीएमडी) द्वारा आठ से 15 मार्च तक गोपाल मैदान में आयोजित होने वाली 12वीं स्वदेशी मेला की विवरणिका का विमोचन किया गया। विमोचन रविवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और विशिष्ट अतिथि एसिया के अध्यक्ष एसएन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में सरयू राय ने कहा कि स्वदेशी मेला से लघु कुटीर उद्योग सहित स्वयं सेवी समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को बड़ा बाजार मिलता है। इसलिए स्वदेशी मेला का भव्य रूप से आयोजन होना चाहिए। एसएन ठाकुर ने कहा कि मेला से लोगों को स्वदेशी उत्पादन एक स्थान पर मिल जाता है। समारोह को बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक गोयल, जेकेएम राजू, राजकुमार सिंह राजकुमार साह ने भी संबोधित किया। मौके पर डॉ एसएस रजी, जवाहर शर्मा, नंदजी प्रसाद, राजपति देवी, सुबोध श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह, राजेश सिंह, अभय सिंह, सीपी सिंह, डॉ केके शर्मा, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।
बिष्टुपुर चैंबर भवन में विवरणिका का विमोचन करते विधायक सरयू राय अन्य।