पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे मेंस कांग्रेस ने पूर्व सचिव को दी श्रद्धांजलि

रेलवे मेंस कांग्रेस ने पूर्व सचिव को दी श्रद्धांजलि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| दक्षिण-पूर्वरेलवे मेंस कांग्रेस की टाटानगर शाखा में रविवार को मुख्यालय शाखा के पूर्व सचिव अमरेंद्र कुमार उर्फ राकेश मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। रेलकर्मियों और सदस्यों ने राकेश मिश्रा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। समारोह में आरएम राव, अवतार सिंह, बाबू मुखर्जी, एससीएसटी के बिमल रजक, शशि रंजन मिश्रा ने राकेश मिश्रा की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर मेंस कांग्रेस नेता सह राकेश के पिता शिवा रंजन मिश्रा, घनश्याम चौधरी, एमएस सुजय, अनिल चौधरी, वीसी ओझा, दिलीप प्रधान, आदित्य मुखी, बिपल्व नायक, मनोज सिंह, मोहन राव, वरुण चक्रवर्ती, रामप्रवेश शर्मा, एसएन लाल, मुंद्रिका प्रसाद, वकील प्रसाद, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।