2650 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
जमशेदपुर| महानगरभाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा रविवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें सीतारामडेरा, बारीडीह, टेल्को और साकची मंडल ने शिविर लगाकर ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया। टेल्को मंडल के जेम्को चौक पर मंडल महामंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में 1270 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मंडल सदस्यता प्रभारी देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, शशिरंजन दयाल, राकेश सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद थे। सीतारामडेरा के भालूबासा चौक पर मंडल अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में 580 लोगों ने सदस्यता ली। बारीडीह बाजार चौक के पास बारीडीह मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 800 लोगों ने सदस्यता ली। मौके पर चंद्रशेखर मिश्रा, विनय भूषण शर्मा, अप्पा राव, कुलवंत सिंह बंटी, सत्यप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, संतोष ठाकुर आदि मौजूद थे।