- Hindi News
- अतिक्रमण रोकने के लिए सीओ से मिलेंगे सलगाझुड़ी के ग्रामीण
अतिक्रमण रोकने के लिए सीओ से मिलेंगे सलगाझुड़ी के ग्रामीण
जमशेदपुर | परसुडीहसलगाझुड़ी स्थित देमका साई गांव में रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें गांव के एक मैदान का बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण करने और उसे मुक्त कराने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त मैदान में हो समाज द्वारा वर्ष 1964 से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है। उसका बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके झामुमो नेता बहादुर किस्कु, मिथुन चक्रवर्ती, सोची दास सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।