पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन 17 मार्च को करेगा प्रदर्शन

झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन 17 मार्च को करेगा प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडस्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन की स्थानीय इकाई ने रविवार को करनडीह स्थित बिजली कार्यालय परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम द्वारा अस्थायी ठेका कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रहा है। इसके विरोध में 30 सूत्री मांगों को लेकर यूनियन 17 मार्च को रांची स्थित मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। मौके पर महामंत्री रामायण तिवारी, रंजीत सिंह, अब्दुल कलाम ने कर्मचारियों को एकता बनाए रखने की अपील की। इससे पहले यूनियन के बीके सिंह और विनोद सिंह ने यूनियन के क्रियाकलापों की जानकारी दी।

बसंतखेतान बने सिंहभूम प्रक्षेत्र के नए अध्यक्ष

सिंहभूमप्रक्षेत्र के अध्यक्ष बने बसंत रामानंद जमशेदपुर अंचल के करनडीह स्थित बिजली कार्यालय परिसर में झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन की स्थानीय इकाई सिंहभूम प्रक्षेत्र जमशेदपुर अंचल इकाई का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इसमें बसंत खेतान सिंहभूम प्रक्षेत्र के नए अध्यक्ष, सचिव मनसफ अली और संरक्षक बीके सिंह चुने गए। कमेटी में पांच उपाध्यक्ष, पांच संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष भी चुने गए।

जमशेदपुर अंचल इकाई के अध्यक्ष रामानंद प्रसाद चुने गए। सचिव सुदेश सिन्हा, संरक्षक विनोद सिंह, चार उपाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव कोषाध्यक्ष चुने गए। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष बीएन सिंह ने की। उन्होंने नवमनोनीत अध्यक्षों से कर्मचारी हित में बेहतर काम करने की अपील की।