- Hindi News
- बैरियर में तकनीकी खराबी के कारण जुगसलाई फाटक एक घंटा रहा जाम
बैरियर में तकनीकी खराबी के कारण जुगसलाई फाटक एक घंटा रहा जाम
जमशेदपुर | जुगसलाईफाटक के बैरियर में तकनीकी खराबी के कारण रविवार को जाम लग गया। सूचना पाकर आरपीएफ जवान पहुंचे और जाम हटाने में सहयोग किया। इससे रेल आवागमन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन राहगीरों को परेशानी हुई। शाम को भी एक घंटे तक पुन: जाम की स्थिति बनी रही।