पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायिक कार्रवाई पर दिए दिशा निर्देश

न्यायिक कार्रवाई पर दिए दिशा-निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडके चीफ जस्टिस बीरेंदर सिंह ने परिजनों समेत रविवार को डिमना लेक का भ्रमण किया। दोपहर में डिमना लेक में नौका विहार का आनंद लेने के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से शाम चार बजे रांची रवाना हो गए।

चीफ जस्टिस के दौरे के दौरान डिमना लेक के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पुलिस के कई अधिकारी समेत स्थानीय थाना की पुलिस मुस्तैद रही। चीफ जस्टिस के साथ उनकी प|ी, उनके रिश्तेदारों ने डिमना लेक में एक घंटा से अधिक समय बिताया। इसके पहले रविवार सुबह चीफ जस्टिस ट्राइबल कल्चरल सोसायटी गए। उन्होंने संस्थान की ओर से संचालित कार्यक्रमों के बारे में लोगों से जानकारी ली।

डिमना में बोटिंग करने के बाद रांची लौटे चीफ जस्टिस

रांची रवाना होने से पहले चीफ जस्टिस ने सर्किट हाउस में जिले के प्रधान जज अनंत विजय सिंह समेत कई जजों को न्यायिक कार्रवाई पर दिशा-निर्देश दिए।

परिजनों संग िडमना लेक में नौका विहार का आनंद लेते हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बीरेंदर सिंह।