साकची : नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
जमशेदपुर| साकचीके अभिषेक हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 73 बच्चों की जांच हुई। शिविर में खाने-पीने के साथ नियमित दिनचर्या के साथ रहने की सलाह दी गई। डॉ अभिषेक ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत आगे भी मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। मौके पर हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर कर्मचारी मौजूद थे।