टेम्पो चालकों की समस्या पर बैठक
जमशेदपुर| नवनिर्माण अस्थायी टेम्पो चालक संघ की बैठक रविवार को एग्रिको मैदान में आशीष नामता की अध्यक्षता में हुई। इसमें टेम्पो चालकों की विभिन्न समस्याओं सहित यात्री भाड़ा, पार्किंग की व्यवस्था और संघ का चुनाव आदि पर चर्चा की गई। बैठक में मृत्युंजय यादव, गुंजन यादव, भाई प्यारे लाल, मुन्ना पंडित, कालू, बैजू यादव, बबलू पांडेय आदि मौजूद थे।