पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगसलाई सीएचसी में बढ़ाई जाए सुविधा

जुगसलाई सीएचसी में बढ़ाई जाए सुविधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीज बढ़े, नहीं बढ़ी सुविधा

^जुगसलाई नगरपालिका द्वारा बहुत पहले मातृत्व शिशु केंद्र चलाया जाता था। बाद में वह बंद हो गया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला है, तो लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है। गर्मी में स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने में बहुत दिक्कत होती है। बैठने की पर्याप्त जगह नहीं होती है। छांव नहीं मिलती है। बगीचा या छोटी फुलवारी बन जाए, तो बहुत बढ़िया होगा। बैजूशर्मा, गौशाला रोड

ऐसे हो सकता है समाधान

{सीमेंटेड बेंच बनाने में स्वास्थ्य विभाग या जुगसलाई नगरपालिका सहयोग कर सकते हैं।

{ जुगसलाई नगरपालिका एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना का प्राक्कलन बनाकर टेंडर करना होगा।

{ सामाजिक या धार्मिक संस्था पहल करे, तो स्वास्थ्य केंद्र में छोटा पार्क बन सकता है।

{ सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण और उसकी देखभाल की जा सकती है।

अभी ये हैं समस्याएं

{मरीज और अटेंडेंट के बैठने के लिए जगह नहीं

{ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं

{ पेयजल शौचालय की कमी

{ परिसर में गंदगी, सौंदर्यीकरण का अभाव

{वाहनों के लिए पार्किंग नहीं

मदद के लिए आगे आएं स्थानीय लोग

^जुगसलाईऔर बागबेड़ा के नागरिकों से अपील की है कि वे केंद्र के परिसर की खाली जगह में बागवानी कराएं। बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सी लगवाएं। कुछ सोलर लाइट लगाई जाए। जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी जगदीश यादव से बात की है। डॉपीके साहू, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी

^सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की व्यवस्था बेहतर हुई है। परिसर पहले से बेहतर हुआ है। इतना बड़ा परिसर है कि कई दुर्लभ वृक्ष लगाए जा सकते हैं। पेड़ लगेंगे, तो आसपास रहने वालों का स्वास्थ्य और बेहतर होगा। एक दर्जन से अधिक सीमेंट और स्टील की बेंच लगनी चाहिए। रात में बिजली नहीं रहने पर अंधकार हो जाता है। सोलर लाइट भी लगाई जाए। अमितसिंह, नया बाजार

^सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र अब जुगसलाई के लोगों के लिए सरकारी तोहफा साबित होने लगा है। अभी अस्पताल पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। परिसर को और सुविधायुक्त बनाने की आवश्यकता है। सारे काम सरकार के भरोसे नहीं हो सकते। सामाजिक और धार्मिक संगठन भी आगे आए, तो विशाल परिसर में हरियाली सकती है। ओमप्रकाशवर्मा, नया बाजार

^भविष्यमें जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की सुविधा और बेहतर होगी। बड़े वार्ड बने हुए हैं। पर्याप्त चिकित्सक और नर्स हो, तो लोगों को भर्ती भी किया जा सकता है। मरीजों के बैठने के लिए व्यवस्था हो। सुनीलकुमार सिंह, गौशाला रोड

स्वास्थ्य केंद्र में मरीज या अटेंडेंट के बैठने के लिए पर्याप्त जगह क्यों नहीं?

पिछलेएक साल में सुविधाएं बढ़ी हैं। केंद्र की चहारदीवारी हुई है। पर्याप्त रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगाई गई है। पीसीसी पथ बनाए गए हैं। बागवानी के साथ बैठने के लिए सीमेंट के बेंच बनाने की जरूरत है। गर्मी में अटेंडेंट अथवा आउटडोर मरीज को बहुत तकलीफ होती है। पौधरोपण होगा, तो गर्मी में लोगों को पेड़ की छांव मिलेगी। स्थानीय लोग भी इसकी जरूरत बताते हैं।

इसदिशा में अब तक कोई प्रयास हुआ है?

मैंमहीने या दो महीने में बैठक बुलाकर आम नागरिकों से सीधा संवाद करता रहता हूं। यहां की जनता भी चाहती है कि परिसर हरा-भरा रहे। इस मसले पर जुगसलाई नगरपालिका से सहयोग लिया जाएगा। सामाजिक संगठन का साथ मिले, तो परिसर हरा-भरा होगा। जनता का सहयोग मिला, तो कुछ सोलर लाइट भी लगाई जा सकती है। गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग शेड की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

मरीज रोजाना आते हैं इलाज के लिए

(स्रोत : आंकड़े स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से बातचीत के आधार पर)

से अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हैं केंद्र में

हजार की आबादी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर

एकड़ में है जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

300

25

50

02

सामुदायिक केंद्र को सुविधायुक्त बनाने की मांग करते जुगसलाई के निवासी।

जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।