पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली पेट पानी पीएं, रहेंगे स्वस्थ

खाली पेट पानी पीएं, रहेंगे स्वस्थ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबहकी शुरुआत खाली पेट पानी पीने से हो, तो कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कम से कम सवा लीटर पानी पीना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। शुरुआत एक ग्लास पानी के साथ की जा सकती है। यह जानकारी रविवार को गांधी घाट में दी गई। भारत बचाओ आंदोलन की आेर से ‘कैसे रहें स्वस्थ’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के गुण बताए गए। इसमें पानी के सेवन से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।

भारत बचाओ आंदोलन के अरविंद प्रसाद ने कहा कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना स्वास्थ्य के हानिकारक है। इससे तरह-तरह की पेट संबंधी बीमारियां होती हैं। एपेंडिक्स, एपेंडेसाइटिस, पुरुषों में हाइड्रोसिल की समस्या होती है। खाना खाने के एक से डेढ़ घंटा बाद पानी पीने की सलाह दी गई। वहीं ठंडा पानी सेवन से होने वाले नुकसान बताए गए। कार्यक्रम में संजीत सिंह, यमुना, गणेश, मधु, गुंजन भारती, घटवारी, अलंकार, सुरभि अग्रवाल सहित 100 से अधिक लोग उपस्थित थे।

गांधी घाट में स्वस्थ रहने के गुर सीखते लोग।