पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलापूर्ति योजनाओं के लिए आर्किटेक्ट की होगी बहाली

जलापूर्ति योजनाओं के लिए आर्किटेक्ट की होगी बहाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजलस्वच्छता विभाग के जमशेदपुर अंचल जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित नक्शा अब खुद तैयार कराने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए विभाग का जमशेदपुर अंचल ऑर्किटेक्ट (डिजाइन इंजीनियर) को बहाल करने जा रहा है।

विभाग के जमशेदपुर अंचल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा योजना बनाने के बाद पाइप लाइन बिछाने समेत कई कार्य के लिए नक्शा बनाया जाता है। इस कार्य के लिए तीन ऑर्किटेक्ट की बहाली हेतु अंचल स्तर से आवेदन निकाला गया है। बहाली संविदा के आधार पर होगी। 19 फरवरी को दोपहर दो बजे अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में आवेदकों का साक्षात्कार होगा। ऑर्किटेक्ट को 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि तीनों ऑर्किटेक्ट में एक जमशेदपुर अंचल कार्यालय, एक जमशेदपुर प्रमंडल और एक आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के अधीन काम करेंगे।

नक्शासे संबंधित होगा काम : ऑर्किटेक्टको विभाग की योजनाओं के लिए नक्शा तैयार करना, नक्शा की जांच करना आदि कार्य करने होंगे।