पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में डीसी का जनता दरबार कल

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में डीसी का जनता दरबार कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | उपायुक्तडॉ अमिताभ कौशल मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाएंगे। जनता दरबार का आयोजन सुबह 10.30 बजे होगा। इसके लिए उपायुक्त द्वारा सभी सरकारी विभागों को आधिकारिक तौर पर सूचना जारी कर दी गई है। जनता दरबार में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल स्वच्छता विभाग समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। वहीं उपायुक्त ने एसएसपी एवी होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिन्हा, डीडीसी, एडीसी, डीआरडीए निदेशक, एसडीओ, जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ, सीओ समेत तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जनता दरबार में समय पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इधर, जिला प्रशासन ने आम जनता से उपायुक्त के जनता दरबार में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।