पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणजी ट्रॉफी | समर कादरी ने 102 रन देकर झटके छह विकेट, झारखंड को छह अंक, एसपी गौतम बने मैन ऑफ मैच

रणजी ट्रॉफी | समर कादरी ने 102 रन देकर झटके छह विकेट, झारखंड को छह अंक, एसपी गौतम बने मैन ऑफ मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व क्रिकेटरों का कीनन में प्रदर्शन

जमशेदपुर | पूर्वक्रिकेटरों ने शेष नाथ पाठक के नेतृत्व में रविवार को कीनन स्टेडियम में प्रदर्शन किया और जेएससीए के सचिव राजेश वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व क्रिकेटरों ने झारखंड और सर्विसेज के मैच के दौरान सचिव राजेश वर्मा और उनके साथियों पर पर मेम्बर्स स्टैंड में शराब पीने का आरोप लगाया। पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि सचिव ने राज्य क्रिकेट को शर्मसार किया है। इसीलिए अविलंब सचिव पद उन्हें छोड़ देनी चाहिए। इसके साथ साथ पूर्व क्रिकेटरों ने बिष्टुपुर थाना में एक मामला भी दर्ज कराया है।

स्कोर बोर्ड

सर्विसेजपहली पारी : 230 रन

झारखंड पहली पारी : 387 रन

सर्विसेजदूसरी पारी रन गेंद 4 6

एस चटर्जी बो. सिंह 2 8 0 0

सुमित सिंह बो. कादरी 35 68 6 0

गुप्ता कै. नदीम बो. कादरी 32 96 3 0

वर्मा पगबाधा बो. समर कादरी 0 6 0 0

पालीवाल पगबाधा बो. नदीम 31 34 5 0

सेथी पगबाधा बो. नदीम 04 13 0 0

यशपाल सिंह पगबाधा बो. एरोन 51 57 9 0

डीएस पुनिया कै. कौशल बो.कादरी 01 14 0 0

सौरभ कै.सिंह बो.कादरी 65 72 12 0

एस यादव कै.तिवारी बो. कादरी 9 21 2 0

रौशन राज नाबाद 0 0 0 0

अतिरिक्त: 05,कुल : (64.5 ओवर) 235 रन विकेट पतम : 1-2, 2-55, 3-57, 4-102, 5-102, 6-112, 7-127, 8-198, 9-235, 10-235। गेंदबाजी :- रितु राज सिंह 7.2-3-14-1, वरुण एरोन 10-5-20-1, कौशल सिंह 1-0-10-0, एस नदीम 23-2-83-2,सौरभ तिवारी 1.4-0-2-0-0, समर कादरी 21.5-1-102-6

झारखंड दूसरी पारी (लक्ष्य 79 रन रन गेंद 4 6

ईशान किशन बो यादव 7 16 1 0

सुमित कुमार नाबाद 42 33 7 1

एसपी गौतम नाबाद 34 24 6 1

अतिरिक्त: 01,कुल : 12.1 ओवर में 1-84 रन विकेट पतन : 1-18 रन

गेंदबाजी :- सूरज यादव 5-1-21-1, रौशन राज 3-0-24-0, एएच गुप्ता 3-0-17-0, एस चटर्जी 1.1-0-21-0

झारखंड ने सर्विसेज को नौ विकेट से हराया

स्पोर्ट्स रिपोर्टर |जमशेदपुर

समरकादरी के शानदार (102-6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत झारखंड ने चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में तीसरे दिन रविवार को कीनन स्टेडियम में नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही झारखंड ने छह अंक अर्जित कर लिए हैं। सुबह सर्विसेज ने दूसरी पारी की शुरुआत की। भोजनकाल तक सर्विसेज ने केवल 102 रनों पर चार विकेट गंवा दिए। सर्विसेज को बढ़त पाटने के लिए और 55 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन झारखंड के लिए समर कादरी ने सर्विसेज पर कहर बरपाया। सर्विसेज ने चाय काल तक 216 रनों आठ विकेट गंवा दिए। चायकाल केबाद सर्विसेज की पारी 235 रनों के स्कोर पर सिमट गई। सर्विसेज ने झारखंड के समक्ष जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य रखा। झारखंड ने ईशान किशन का विकेट (7) गंवाकर एक विकेट पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज सुमित कुमार ने नाबाद 42 और एसपी गौतम ने नाबाद 34 रन बनाए। एसपी गौतम को प्लेयर ऑफ मैच घोषित किया गया।

जीत के बाद जश्न का इजहार करते झारखंड के खिलाड़ी।

एसपी गौतम बने प्लेयर ऑफ मैच।