जमशेदपुर और प. सिंहभूम फाइनल में
जमशेदपुर| पश्चिमसिंहभूम और जमशेदपुर की टीमें अंतर जिला अंडर 19 महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई है। चाईबासा में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में प. सिंहभूम ने रांची को एक रोमांचक मैच में 13 रनों से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जमशेदपुर ने सिमडेगा को एकतरफा मुकाबला में 10 विकटों से पराजित कर दिया। पहले सेमीफाइनल में प. सिंहभूम के बल्लेबाजों ने निर्घारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जमशेदपुर की टीम ने सिमडेगा को 10 विकटो से पराजित किया। वुमेन आॅफ द् मैच का पुरस्कार जमशेदपुर की रितु कुमारी को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार मैच पर्यवेक्षक कानू चक्रवर्ती ने प्रदान दिया।