पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 तक करा लें आर्म्स लाइसेंस का नवीकरण

15 तक करा लें आर्म्स लाइसेंस का नवीकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें आर्म्स (हथियार) रखने वालों के लिए लाइसेंस का नवीकरण कराने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2015 है। निर्धारित तिथि तक नवीकरण नहीं कराने पर 31 मार्च 2015 के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिला के शस्त्र शाखा के प्रभारी दंडाधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि पहली बार केंद्र सरकार देश के हर राज्य के आर्म्स लाइसेंसधारियों की जानकारी एकत्र कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस राज्य में कितने लाइसेंसधारी हैं और उनके पास किस तरह के शस्त्र हैं।

महिलाओं के नाम 20 लाइसेंस

जिलेमें 20 आर्म्स लाइसेंस महिलाओं के नाम से निर्गत हैं। अधिकतर लाइसेंस उत्तराधिकारी के तौर पर मिले हैं।

जिले में 1000 आर्म्स लाइसेंसधारी

जिलेमें करीब एक हजार लोगों के पास आर्म्स लाइसेंस है। इनमें मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा कई व्यापारी भी शामिल हैं। कांग्रेस-भाजपा के नेताओं के पास भी आर्म्स लाइसेंस हैं।

बहुत जल्द शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

केंद्रसरकार ने सभी राज्यों की लाइसेंस ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत जिले में भी बहुत जल्द ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें हर लाइसेंसधारी के आवेदन, किस तरह का शस्त्र उनके पास है, ये सारी जानकारी रहेगी।

^आर्म्स लाइसेंस राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन होंगे। इसलिए जिले में ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पद की बहाली के लिए अनेक आवेदन भी चुके है। अनिलकुमार राय, शस्त्र शाखा के प्रभारी दंडाधिकारी

ऑनलाइन होते ही 18 डिजिट का होगा नंबर

शस्त्रका ऑनलाइन पंजीयन होने के साथ लाइसेंसधारी का पंजीयन नंबर 18 डिजिट का हो जाएगा। इसके पहले राज्य स्तर पर प्रशासन ही उन्हें नंबर अलॉट करता था।