अब ग्रुप डी कर्मी कहलाएंगे एमटीएस
रेलवेमें ग्रुप डी पद पर कार्यरत रेलकर्मियों के पदनाम बदलने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है। ग्रुप डी पद पर कार्यरत रेलकर्मियों को अब मल्टी टास्किंग स्टॉफ (एमटीएस) के नाम से जाना जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने छठवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में 1800 ग्रेड पे पर कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनके पदनाम तय किए गए हैं। रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड टेलीकॉम, स्टोर, वाणिज्य, प्रशासनिक, यातायात, स्वास्थ्य, अभियंत्रण सहित अन्य विभागों में अब ग्रुप डी कर्मचारियों को नए पदनाम मिलेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन को एक पत्र भेजा है।