- Hindi News
- स्थापना दिवस भारत स्काउट एंड गाइड का 22 को आमबागान में कार्यक्रम
स्थापना दिवस- भारत स्काउट एंड गाइड का 22 को आमबागान में कार्यक्रम
जमशेदपुर | भारतस्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम का स्थापना दिवस 22 फरवरी को साकची आमबागान मैदान में मनाया जाएगा। यह जानकारी संस्था के जिला सचिव मनोज यादव ने दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही विद्यार्थी मार्चपास्ट भी करेंगे। समारोह की सूचना सभी स्कूलों को दे दी गई है। स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को 19 फरवरी तक जिला कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।