पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 56 लाख से होगी 100 चापाकलों की मरम्मत

56 लाख से होगी 100 चापाकलों की मरम्मत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजलस्वच्छता विभाग (पीएचईडी) का जमशेदपुर अंचल गर्मी का मौसम आते ही जल संकट से निपटने की योजना बनाने में जुट गया है। विभाग की ओर से जमशेदपुर अंचल के अधीन ग्रामीण इलाकों में खराब पड़े चापाकलों की विशेष मरम्मत की योजना बनाई गई है। जमशेदपुर अंचल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में 56 लाख की लागत से जिले में खराब पड़े 100 से अधिक चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकलों का सर्वे करने का निर्देश अभियंताओं को दिया गया है।