- Hindi News
- टीचर टेस्ट के लिए वेबसाइट से कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड
टीचर टेस्ट के लिए वेबसाइट से कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड
जमशेदपुर | केंद्रीयविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाले सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड ऑनलाइन अपलोड हो गए हैं। इसे वेबसाइट www.ctet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। यह परीक्षा 22 फरवरी 2015 को होगी। इसमें दो पेपर होंगे। कुल 150 अंकों के इन पेपर में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा। प्रवेश पत्र में ही परीक्षा केंद्र का विवरण दर्ज होगा। साथ ही पेपर की टाइमिंग का भी उल्लेख होगा।