साकची : टेंपो पलटा, चालक घायल
जमशेदपुर | साकचीपुराना कोर्ट मरीन ड्राइव मोड़ के पास मंगलवार को एक टेंपो पलट गई। इस घटना में टेंपो चालक मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मो. मसूद घायल हो गए। मो. मसूद के अनुसार, वे साकची से टेंपो लेकर मानगो जा रहे थे। टेंपो में आगे की सीट पर एक यात्री था। इस दौरान टाटा एस वाहन ने पीछे से टेंपो में धक्का मार दिया, जिससे टेंपो पलट गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक सिपाही ने टाटा एस का पीछा भी किया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।