चुनाव में ऐतिहासिक पहल : अध्यक्ष
जमशेदपुर | टाटावर्कर्स यूनियन के सत्ता पक्ष की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष पीएन सिंह के बिष्टुपुर स्थित आवास पर हुई। बैठक में डीसी द्वारा जारी चुनाव अधिसूचना की सराहना की गई। पीएन सिंह ने कहा कि डीसी द्वारा यूनियन चुनाव में ऐतिहासिक पहल की गई है। इससे ईमानदार और मजबूत यूनियन के निर्माण में सहयोग मिलेगा। चुनाव में तिकड़मबाजों को कर्मचारी बाहर का रास्ता दिखाएंगे। बैठक में एसके चौधरी, सुबोध श्रीवास्तव, शहनवाज आलम, सतीश कुमार सिंह, आर रवि प्रसाद, आरके सिंह, भगवान आदि उपस्थित थे।