पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम पांच बजे तक बैठने का था निर्देश, डीसी के जाते ही बिखरा दरबार

शाम पांच बजे तक बैठने का था निर्देश, डीसी के जाते ही बिखरा दरबार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुरप्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी डॉ अमिताभ कौशल के जाते ही कनीय अधिकारी कर्मचारी चलते बने। जनता दरबार के बाद डीसी ने अपराह्न‌ 2.38 बजे तक विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। डीसी ने वहां उपस्थित कनीय अधिकारियों कर्मचारियों को आदेश दिया कि कार्यालय अवधि (शाम पांच बजे) तक सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं को सूचीबद्ध करेंगे। इसके बाद करीब 2.40 बजे जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ डीसी का काफिला प्रखंड कार्यालय से निकल गया। लेकिन, डीसी का काफिला जाते ही प्रखंड कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी भी चलते बने।

काफी बड़ा क्षेत्र होने से हो रही परेशानी : डीसी

जनतादरबार से निकलने के बाद डीसी ने कहा कि जमशेदपुर प्रखंड का क्षेत्र काफी बड़ा है। इस कारण काफी परेशानी समस्याएं हैं। जल्द ही अंचल क्षेत्र को छोटा करने की योजना बनाई जाएगी। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जनता दरबार में तत्काल समाधान के लिए हर विभाग के काउंटर लगाए गए थे। लगभग 45 फीसदी आवेदनों का ऑन स्पाट समाधान कर दिया गया है।

कार्रवाई : डीसीने इस समस्या पर विचार करने की बात कही।

कार्रवाई : डीसीने बीपीएल कार्ड बनाने के लिए जल्द सर्वे शुरू होने की बात कही।

कार्रवाई : डीसीने प्रदूषण विभाग को कंपनी से होने वाले प्रदूषण की जांच जांच करने को कहा।

कार्रवाई : डीसीने पीएचईडी अधिकारी से स्थान चिह्नित कर डीप बोरिंग कराने को कहा।

कार्रवाई : डीसीने सीडीपीओ को जल्द से जल्द भत्ता का भुगतान करने का निर्देश दिया।

कार्रवाई : डीसीने पीएचईडी के अधिकारी को जल्द समस्या का निदान करने का आदेश दिया।

4. कीताडीह के शेख सलाउद्दीन ने कहा कि कीताडीह त्रिमूर्ति चौक से शिव मंदिर तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे परेशानी हो रही है।

6. मुखिया सीनी सोरेन ने कहा कि ग्रामीणों का बीपीएल कार्ड नहीं बन रहा है और ही अब तक बीपीएल कार्ड बनाने को लेकर सर्वे किया गया है।

5. मुखिया कांता देवी ने कहा कि टाटा पावर कंपनी से निकलने वाला गंदा पानी खेत में जाता है, जिससे फसल खराब हो जाता है।

3. परसुडीह के ललन यादव ने आवासीय जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अलग से काउंटर लगाने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में पानी की समस्या को रखा।

2. सोपोडेरा (परसुडीह) के नंदकिशोर ठाकुर दामोदर महाराज ने कहा कि 2012 से अब तक किसी को विवेकानंद भत्ता नहीं मिला है।

इन्होंने रखी समस्या शिकायतें

1.बागबेड़ा के सुभाष मित्तल ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र के 120 घरों में जलापूर्ति के लिए 12 लाख रुपए की योजना पारित हुई थी। परंतु अब तक उक्त योजना धरातल पर नहीं उतरी।

एक नजर में

जनतादरबार में आवेदन आए : 1100

ऑन स्पाट आवेदन का निष्पादन हुआ : 500

आय प्रमाण पत्र बने : 67

आवासीय प्रमाण पत्र बने : 97

जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन आया : 20

जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए : 17

मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन आए : 20

मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए : 20

पशुपालकों के बीच दवा का वितरण : 408

रैयतदारों का लगान निर्धारण : 176

राजस्व मिला : 11000

लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। : 120

बंद कमरे में जनता

दरबार लगाने का विरोध

जनतादरबार का आयोजन एक कमरे में किया गया, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि कमरे में जितनी भी कुर्सियां लगी हुई हैं, उन पर पंचायत समिति सदस्य, मुखिया वार्ड सदस्य बैठ गए। इसके बाद कमरे में जाने के लिए कोई जगह नहीं बची। जनता दरबार को मैदान में लगाने की मांग पर झामुमो के बहादुर किस्कु मिथुन चक्रवर्ती के नेतृत्व में लोग धरना पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस झामुमो नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। परसुडीह भाजपा मंडल ने भी खुले मैदान में जनता दरबार लगाने की मांग की।

1100 आवेदन आए, 500 का हुआ निष्पादन

जनतादरबार में डीसी डॉ अमिताभ कौशल, एसएसपी एवी होमकर अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों ने एक-एक कर अपनी समस्या-सुझाव को रखा। जनता दरबार पूर्वाह्न‌ 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चला। इस दौरान कुल 1100 आवेदन आएं, जिनमें से 500 का ऑन स्पाट निष्पादन किया गया। डीसी ने 508 आवेदनों का 10 दिनों में निदान करने का आश्वासन दिया।

खुले मैदाव में जनता दरबार लगाने की मांग करते झामुमो के नेता स्थानीय लोग।

जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते डीसी, एसएसपी अन्य।

डीसी के जाते ही स्टॉल हो गए खाली।

डीसी ने दिए आदेश

1.जिन इलाके में जलापूर्ति की समस्या है, वहां के पंचायती राज व्यवस्था को प्रशासन की ओर से टैंकर खरीद कर उपलब्ध कराया जाएगा। पानी टैंकर का संचालन पंचायत अपने स्तर से करेगा।

2. पीएचईडी के अधिकारी ग्रामीण इलाके में वैसे क्षेत्र की पहचान करें, जहां पानी की संकट रहता है। इन इलाकों में मिनी जलापूर्ति योजना लगाई जाएगी।

3. बागबेड़ा और आस -पास के इलाकों में अवैध शराब की बिक्री की जांच होगी।

4. लाफार्ज सीमेंट टाटा पावर द्वारा होने वाले प्रदूषण की जांच झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी करेंगे और 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपेंगे।

5. प्रखंड कार्यालय में बुधवार से धोती-साड़ी लुंगी योजना चालू की जाएगी।

6. 15 मार्च से दाल-भात योजना शुरू होगी।

जनता दरबार के लिए ड्यूटी पर तैनात जवानों ने प्रखंड कार्यालय में लगे पेड़ से बेर तोड़ अपनी भूख मिटाई।