पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन हॉकी में तोरपा चैंपियन

ओपन हॉकी में तोरपा चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर। जमशेदपुर

आर्मरीग्राउंड पर मंगलवार को आयोजित ओपन हॉकी ट्रर्नामेंट का खिताब तोरपा की टीम ने जीत लिया। फाइनल में तोरपा ने सिमडेगा को हराया। तोरपा के डोमिनिक हेंब्रम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और अमित केरकेट्टा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। टाटा स्टील का काॅर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) विभाग द्व्रारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले युवाओं के झारखंड के 14 स्थानों गुमला, सिमडेगा, तमाड़, बंदगांव, खूंटी, रनिया, कार्रा, कुचाई, चाईबासा, गोमारडीह, मुर्हू, मनोहरपुर, अर्की और तोरपा में एक माह लंबे हाॅकी टूर्नामेंट का आयोजन किया था। टूर्नामेंट में 4000 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। दो दिवसीय फाइनल राउंड के मुकाबले के दौरान 18 चयनित टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा हुई।

सिलवानस डुंगडुंग और मनोहर टोपनो, पूर्व हाॅकी ओलिंपियन उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर सभी टीमों के कोच और मैनेजर उपस्थित थे।

संपथ कुमार, सीनियर कंसल्टेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और प्रताप रामदास, हेड, सीएसआर, टाटा ग्लोबल बेवरेजेस, समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया।

समापन समारोह के दौरान बीरेन रमेश भूटा, चीफ, काॅर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी, कैप्टन अमिताभ, हेड, स्किल डेवलपमेंट, टाटा स्टील, दिलीथ कैसल्टन, हेड, इम्पावरमेंट, टाटा स्टील तथा सभी टीमों के सदस्य उपस्थित थे।