- Hindi News
- जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने रुरल ग्रीन को 56 रनों से दी मात
जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने रुरल ग्रीन को 56 रनों से दी मात
जमशेदपुर| जेएससीएबी डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने रुरल ग्रीन को 56 रनों से हरा दिया। निर्मल महतो ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए जुगसलाई क्रिकेट क्लब ने 45 ओवर में नौ विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। भरत सिंह ने एक चौका और चार छक्के की मदद से 44 रन बनाए। अविनाश कुमार ने दो चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन जोड़े। रुरल ग्रीन की ओर से रिशु कुमार ने नौ अोवर में 43 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुरल ग्रीन की सभी खिलाड़ी 25.2 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गए। निक्कू साहू ने छह चौके की मदद से 33 रन बनाए। जुगसलाई क्रिकेट क्लब की ओर से शिवानंद ने 38 रन देकर छह विकेट लिए।