प्रियंका सवैया पूर्वी जोन टीम में
जमशेदपुर| कोलकातामें 18 से फरवरी से तीन मार्च तक होनेवाले इंटर जोनल सीनियर महिला दो दिवसीय मुकाबले के लिए घोषित पूर्वी जोन सीनियर टीम में चाईबासा की प्रियंका सवैया को शामिल किया गया है। प्रियंका झारखंड की एकमात्र क्रिकेटर है, जिसे जोनल टीम में जगह मिली है। टीम : पारोमिता राय, माधुरी मेहता, कादंबिनी महाकुड, अनिता लोधी, मंदिरा महापात्रा, स्वागतिका रथ, झूलन गोस्वामी कप्तान, सुसरी दिव्यदर्शिनी, साइका इशाक, रितु सिंह, रीमा चक्रवर्ती, ब्यूटी मंडल, प्रियंका सवैया, मधुस्मिता बेहरा, सरिता मेहर।