- Hindi News
- अंतर संस्थानिक क्रिकेट में गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने पवन ऑटो को हराया
अंतर संस्थानिक क्रिकेट में गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने पवन ऑटो को हराया
जमशेदपुर| चाईबासामें चल रहे अंतर संस्थानिक क्रिकेट में मंगलवार को गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने पवन ऑटो को 147 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुदेव कंस्ट्रक्शन की टीम 48.3 ओवर में 298 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। राकेश शर्मा ने नौ चौके और छह छक्के की मदद से शतकीय पारी (102 रन) खेली थी। आशुतोष कुमार ने 13 चौके और दो छक्के की मदद से 88 रन बनाए। चिरंजीवी ने पांच चौके की सहायता से 36 रन, सम्राट मौर्य ने 23 रन बनाए
पवन ऑटो की ओर से अमित सिंह, विकास वर्मा, राजेश कुमार सिंह और मयंक मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पवन ऑटो की टीम 30.2 ओवर में 151 रनों के स्कोर पर सिमट गई। अभिलाष कुमार पांडे ने 50, अमरदीप सिंह ने 27, मयंक मिश्रा ने 24 और आयुष शर्मा ने 29 रन बनाए। गुरुदेव कंस्ट्रक्शन की ओर से माया शंकर ने चार विकेट लिए। चिरंजीवी और गगन कुमार ने दो-दो विकेट लिए। रवि मौर्या को एक विकेट मिला। अंतर संस्थानिक क्रिकेट में बड़ी संख्या में जमशेदपुर के क्रिकेटर अलग अलग संस्थानों की ओर से खेलते हैं।