- Hindi News
- सीकेपी सेरसा को मेकन से मिली 192 रनों की भारी पराजय
सीकेपी सेरसा को मेकन से मिली 192 रनों की भारी पराजय
जमशेदपुर| रांचीमें चल रहे अंतर संस्थानिक क्रिकेट में मंगलवार को सीकेपी सेरसा को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेकन ने 50 ओवर में सात विकेट पर 291 रनों का स्कोर खड़ा किया। विजय कुमार जेना ने 107 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। गुलरेज हसन ने नाबाद 55 रन, नजीम सिद्दीकी ने 36 रन और अनिरबन चटर्जी ने 68 रन बनाए। एसपी गौतम, मो शाहरुख, गुरजीत सिंह सोनी अौर दास ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीकेपी सेरसा की टीम 31. ओवर में 99 रनों के स्कोर पर सिमट गई। एसपी गौतम ने 38 गेंदों पर 28 रन, गुरजीत ने 25 रन बनाए। गौरव सिंह ने 19 रन देकर चार विकेट लिए। अजय यादव ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।