नशे में भतीजे ने चाचा का गला रेता
भास्कर न्यूज |जमशेदपुर /घाटशिला
जिलेके घाटशिला अनुमंडल में सोमवार की देर रात क्राइम की दो घटनाएं हुईं। दोनों में आरोपी शराब के नशे में धुत थे। पहली घटना गालूडीह थाना क्षेत्र के पायारागुड़ी गांव में घटी। गांव के पवन सिंह ने अपने पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा निर्मल सिंह (55) की तलवार से काटकर हत्या कर दी निर्मल सिंह की हत्या करने के आरोप में गालूडीह पुलिस ने पवन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में गालूडीह थाना में निर्मल सिंह के पुत्र बलराम सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने खून से सनी तलवार जब्त कर ली है। साथ ही घटनास्थल पर गिरे खून के सैंपल को जांच के लिए भेजा है।
दूसरी ओर, चाकुलिया थाना क्षेत्र के भातकुंडा पंचायत अंतर्गत सुनसुनिया गांव में 25 वर्षीय सजनी सबर का अर्धनग्न शव पुलिस ने झाड़ियों के बीच मंगलवार को बरामद किया। पुलिस ने मृतका के ससुराल से उसके पति कृष्णा सबर को गिरफ्तार कर लिया है