पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दर्जन से अधिक स्कूलों में मिली खामियां

एक दर्जन से अधिक स्कूलों में मिली खामियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | क्षेत्रीयशिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) रजनीकांत वर्मा ने मंगलवार को जमशेदपुर, पोटका पटमदा के करीब एक दर्जन से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बंद पाया। पूछने पर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि उनके पास एमडीएम के लिए राशि नहीं है। इसके बाद आरडीडीई ने डीएसई को रांची में विशेष दूत भेजकर एमडीएम के लिए राशि का प्रबंधन करने का निर्देश दिया। साथ ही पोटका के कई स्कूलों में विकास कार्य की स्थिति धीमी होने पर संबंधित बीईईओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। पटमदा में स्कूलों में साइंस किट की सही ढंग से रखरखाव नहीं होने पर प्रधानाध्यापकों को कड़ा निर्देश दिया गया।

विभागीयकर्मचारियों की तय होगी जवाबदेही

आरडीडीईने कहा कि शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कामकाज सुचारू ढंग से हो, इसके लिए सभी कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके तहत काम में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

आरडीडीई ने किया औचक निरीक्षण