कोल्हान के पांच कैडेट का चयन
जमशेदपुर | गणतंत्रदिवस पर नई दिल्ली में होने वाली मुख्य परेड में कोल्हान के पांच विद्यार्थियों को शामिल होने का मौका मिला है। कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सुनीत कुमार ने बताया कि परेड के लिए राज्य के 8 एनएसएस कैडेट को चुना गया है। इनमें पांच कोल्हान विश्वविद्यालय से हैं। तीन कैडेट का नाम फाइनल सूची में है, जबकि दो प्रतीक्षा सूची में हैं। चयनित कैडेट : मनीषा कुमारी अनामिका कुमारी (करीम सिटी कॉलेज), सुनीता तिरु (जेएलएन कॉलेज)। प्रतीक्षा सूची में : पूजा कुमारी (संत अागस्टिन कॉलेज मनोहरपुर) अर्जुन सुंडी (एलबीएसएम कॉलेज)