पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कदमा : हटाई गईं पांच दुकानें

कदमा : हटाई गईं पांच दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जुस्कोस्कूल कदमा के पास सड़क के किनारे लगी पांच ठेला दुकानों को जुस्को द्वारा हटाया गया। यह कार्रवाई दोपहर करीब 12 बजे हुई। इस दौरान जुस्को की टीम ने पारो देवी (दोसा का ठेला), नीलम देवी (लिट्टी का ठेला), रवि कुमार (दोसा का ठेला), प्रदीप कुमार (पान दुकान) राजू कुमार (गोलगप्पा) का ठेला क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से उजड़े दुकानदार काफी आक्रोशित दिखे। दुकानदार रवि कुमार के अनुसार, जुस्को की गुंडा पार्टी और पुलिस वे अचानक दुकानों को तोडऩा शुरू कर दिया। उन्होंने दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीडि़त दुकानदारों ने इसकी शिकायत कदमा थाना में की, तो पुलिस ने उन्हें बताया कि जुस्को द्वारा मंगलवार को अन्यत्र स्थल पर अतिक्रमण हटाया जाना था। स्कूल के पास टीम ने कैसे दुकानें हटाईं, इसकी जांच की जाएगी।