पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल तथा स्वच्छता सप्ताह 25 से

पेयजल तथा स्वच्छता सप्ताह 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। घाटशिलाप्रखंड कार्यालय स्थित लोहिया भवन में सोमवार को बीडीओ कुंदन कुमार की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ पंचायत सप्ताह 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने पर चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि, सहिया, स्वास्थ्य कर्मी, सेविका, ग्रामीण स्वयंसेवक दल द्वारा अपनी पंचायत और गांव में स्वच्छता के कार्य किए जाएं। इसके लिए पंचायत स्तर पर कमेटी गठित की जाए जिसका अध्यक्ष पंचायत का मुखिया हो। मौके पर पंसस निर्मला शुक्ला, अनिमा दास, बंदना सिंह, विमान विश्वास आदि मौजूद थे।