- Hindi News
- जमशेदपुर। स्थानीयबीआरसी कार्यालय के सभागार में सोमवार को विभिन्न विद्यालयों
जमशेदपुर। स्थानीयबीआरसी कार्यालय के सभागार में सोमवार को विभिन्न विद्यालयों
जमशेदपुर। स्थानीयबीआरसी कार्यालय के सभागार में सोमवार को विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को यू डायस (आंकड़ा संग्रह प्रपत्र सह मार्गदर्शिका) का प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रणव बेरा ने शिक्षकों को यू डायस प्रपत्र भरने से संबंधित आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीईईओ रामनारायण शाह ने शिक्षकों को बताया कि कुछ पाठ्य पुस्तकें बीआरसी गई हैं। जल्द इसका वितरण किया जाएगा। शिविर में बीपीओ अरुण डे, सीआरपी सुभाष चन्द्र राणा, प्रधानाध्यापक शिवशंकर पोलाई, बादशाह प्रसाद सिंह, संदीप राय, नवीन शर्मा समेत 39 शिक्षक मौजूद थे। मुसाबनी प्रखंड बीआरसी भवन में यू डायस का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षक बीआरपी डीएन गिरी तथा शमीम अख्तर ने बताया कि यू डायस के तहत प्रधानाध्यापकों को विद्यालय से संबंधित विभिन्न आकड़ों का संग्रह करने और आकड़ों का संधारण करने की जानकारी दी जा रही है।
शिक्षकों को यू डायस का मिला प्रशिक्षण