हाजत में बंद युवकों को भेजा जेल
जमशेदपुर | वनक्षेत्र से अवैध रूप से पन्ना का खनन करने के आरोपी मुसाबनी थाना क्षेत्र के बादिया निवासी बलराम नायक को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि दूसरे आरोपी बबलू को अबतक हाजत में रखा गया है। इस संबंध में मुसाबनी थाना में वन अधिनियम के तहत शमीम अहमद के बयान पर बलराम नायक, सुनील महाली, अकरम गैरेज मिस्त्री, लंगड़ा शमीम शेख, मो चांद, चंदन महाली, मो सुल्ताना और मो शकील शेख आसिफ और शेख आफताब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जानकारी हो कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को बीते 7 दिनों से हाजत में बंद करके रखा था। उनके खिलाफ तो कार्रवाई की जा रही थी ही उन्हें जेल भेजा जा रहा था। इससे आक्रोशित आरोपियों के परिजनों ने रविवार को थाना जाकर हंगामा किया मानवाधिकार संगठन में जाने की चेतावनी दी थी।